निकटवर्ती ग्राम देवरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भीषण धूप के बीच पक्षियों के संरक्षण और संवेदनशीलता का संदेश देते हुए एक सराहनीय पहल की गई। शिक्षक आकाशदीप शर्मा के सहयोग से विद्यालय स्टाफ ने परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे और मानवता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से परिंडे स्थापित किए गए, ताकि गर्मी के इस कठिन समय में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में कालू सिंह फौजी, लक्ष्मी लाल सुथार, अशोक बैरवा, आकाशदीप शर्मा, उदय सिंह राजावत एवं संस्था प्रधान प्यारेलाल आमेट उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा का प्रतीक बताया।

विद्यालय स्टाफ की इस पहल ने न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता का संचार किया, बल्कि समाज को भी संदेश दिया कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यह प्रयास मानवता, पर्यावरण संरक्षण और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करता है।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story