PM MODI का उत्तराधिकारी कौन? RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया सीधा और चौंकाने वाला जवाब
तमिलनाडु दौरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी का उत्तराधिकारी BJP और मोदी जी तय करेंगे, संघ इस बहस में शामिल नहीं होगा। उन्होंने सामाजिक एकता और देश की अखंडता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, और जनता के साथ संवाद प्रक्रिया को बढ़ाने की योजना साझा की।

PM Modi ka uttaradhikari
PM Modi ka uttaradhikari : देश के राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सत्ता का नेतृत्व कौन संभालेगा। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली दौरे के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से इस विषय पर जब पूछा गया, तो उन्होंने बहस में शामिल होने से स्पष्ट इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री के चयन का निर्णय पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी (BJP) और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।
भागवत ने कहा, “कुछ सवाल मेरे दायरे से बाहर हैं, इसलिए इस बारे में मुझे कुछ कहना उचित नहीं है। मैं केवल शुभकामनाएं दे सकता हूं। मोदी जी के बाद कौन, यह खुद मोदी जी और बीजेपी का निर्णय है।” यह बयान संघ की शताब्दी वर्ष की केंद्रीय कार्यक्रम ‘संघ की 100 वर्ष की यात्रा- नए क्षितिज’ के दौरान 9 दिसंबर को आया।
इस दौरान भागवत ने यह भी स्पष्ट किया कि संघ का उत्तराधिकार की बहस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ का प्राथमिक उद्देश्य सामाजिक एकता और देश की अखंडता को मजबूत करना है। भागवत ने जोर देकर कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर “विश्वगुरु” बनाने के लिए जाति-भाषा आधारित विभाजन समाप्त करना आवश्यक है।
संघ प्रमुख ने जनता के साथ गहरे संवाद की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघ की यात्रा और कार्य को सही तथ्यों के आधार पर पेश करना आवश्यक है, क्योंकि अब तक संघ के बारे में अधिकांश धारणाएं फैली हुई हैं। इसके लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें संघ के स्वयंसेवक जनता से मिलकर सटीक जानकारी साझा करेंगे और संवाद प्रक्रिया को मजबूत करेंगे।
भागवत के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में स्पष्ट संदेश दे दिया है कि प्रधानमंत्री उत्तराधिकार का निर्णय केवल पार्टी और मोदी जी के निर्णयाधिकार में रहेगा, जबकि संघ का फोकस सामाजिक संगठन और राष्ट्रीय एकता पर केन्द्रित रहेगा।
- PM Modi ka uttaradhikariRSS Pramukh Mohan Bhagwat Tamil Nadu visitModi successor BJP decisionBJP aur Modi nirnayRSS aur PM successionRSS ki 100 saal ki yatraMohan Bhagwat statement on PM successorModi ke baad ka PMTamil Nadu RSS eventBharat me RajneetiBJP future leadershipMohan Bhagwat unity speechsocial unity IndiaRSS dialogue programModi BJP leadership decisionPratahkal DailyPratahkal NewsIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
