राजधानी की सांसे हुई अब और प्रदूषित; AQI ने किया खतरनाक स्तरपार, GRAP-4 का हुआ ऐलान
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। AQI 428 दर्ज होने के बाद पूरे क्षेत्र में GRAP-4 लागू कर दिया गया है। कंस्ट्रक्शन, ट्रकों की एंट्री और उद्योगों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं, जबकि स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे।

Delhi NCR pollution emergency : राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के ‘गंभीर+’ श्रेणी में पहुंचते ही हालात काबू से बाहर होते दिखे, जिसके बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण को तत्काल प्रभाव से पूरे NCR में लागू कर दिया गया। शाम होते-होते AQI 428 दर्ज किया गया, जिसने प्रशासन और स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी।
कुछ घंटों में बिगड़े हालात :
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे दिल्ली का AQI 400 दर्ज किया गया था। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ, अत्यंत प्रतिकूल मौसम और प्रदूषकों के फैलाव में कमी के कारण हालात तेजी से बिगड़े और रात आठ बजे AQI बढ़कर 428 तक पहुंच गया। यह स्तर सीधे तौर पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों की ओर इशारा करता है।
CAQM का फैसला: पूरे NCR में GRAP-4
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए CAQM की GRAP संबंधी उप-समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि GRAP-4 के तहत परिकल्पित सभी कड़े कदम पूरे NCR में तुरंत लागू किए जाएं।
अधिकारी ने कहा कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह फैसला आवश्यक हो गया था। पहले से लागू GRAP स्टेज-1, 2 और 3 के साथ अब स्टेज-4 की पाबंदियां भी प्रभावी रहेंगी।
क्या-क्या पाबंदियां होंगी लागू :
- GRAP-4 के तहत सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं—
- सभी तरह के निर्माण कार्यों पर पूर्ण रोक
- दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर प्रतिबंध, आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों को सीमित छूट
- उद्योगों और कारखानों पर कड़ी निगरानी
- बच्चों की सेहत को देखते हुए स्कूलों को हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन + ऑफलाइन) में चलाने का फैसला
इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित एजेंसियों को अतिरिक्त सख्ती और निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
