Dharmendra Death News : धर्मेंद्र की विदाई पर देशभर में शोक की लहर ; राष्ट्रपति से विपक्ष तक हुए भावुक!
Dharmendra Death News : 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्षी नेताओं और बॉलीवुड जगत ने उनके निधन को भारतीय सिनेमा की अपूरणीय क्षति बताया। सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब उमड़ा और हर ओर श्रद्धांजलि संदेशों की गूंज सुनाई दी।

Dharmendra Death News : हिंदी सिनेमा के दिग्गज और छह दशकों से अधिक समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बीमारी से जूझ रहे ‘ही-मैन’ ने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत लंबे समय से खराब थी और सांस लेने में कठिनाई के कारण स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही न केवल फिल्म जगत, बल्कि पूरे देश में गहरा शोक फैल गया। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक भावनाओं का सैलाब उमड़ आया और राष्ट्रभर की प्रमुख हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा,
‘वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं… उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.’
The demise of veteran actor and former Member of Parliament Shri Dharmendra Ji is a great loss to Indian cinema. One of the most popular actors, he delivered numerous memorable performances during his decades-long illustrious career. As a towering figure of Indian cinema, he…
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 24, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा,
‘धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है… वे अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे. इस दुख की घड़ी में मेरी दुआएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.’
The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे भारतीय फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,
‘धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में रहे जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत बन उठा… ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.’
अपने बेहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई।
— Amit Shah (@AmitShah) November 24, 2025
धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह…
भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा,
‘प्रख्यात फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है… ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें.’
प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिये अपूरणीय क्षति है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 24, 2025
अपने प्रभावी अभिनय से सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। अपनी सादगी और जीवंत अभिनय से उन्होंने दशकों तक देश और दुनिया के कला प्रेमियों के दिलों पर राज किया।
इस…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी गहरी भावनाओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा,
‘भारतीय फिल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया… धर्मेंद्र का निधन एक युग का अंत है.’
भारतीय फ़िल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित, धर्मेंद्र ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अपने अभूतपूर्व अभिनय व सादगीपूर्ण जीवन से एक गहरी छाप छोड़ी।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 24, 2025
उनका निधन एक युग का अंत… pic.twitter.com/Ys1lIHx2LY
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें एक विनम्र और संवेदनशील इंसान बताया। उन्होंने कहा,
‘धर्मेंद्र सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक सीधे-सादे इंसान भी थे… उनके जाने से हमने एक बहुत अच्छा इंसान खो दिया है.’
कवि कुमार विश्वास ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,
‘अभिनय को आत्मिक अनुरक्ति संग जीने वाले जीवन्त-हृदय कलाकार श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यन्त वेदनापूर्ण है.’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा,
‘महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है… भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.’
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा,
‘भारतीय फिल्म जगत की मशहूर हस्ती, पद्मभूषण धर्मेंद्र की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है… वे सदैव स्मृतियों में जीवित रहेंगे.’
देश की राजनीतिक, सामाजिक और फिल्मी हस्तियों द्वारा जताया गया यह सामूहिक शोक इस बात का प्रमाण है कि धर्मेंद्र केवल एक कलाकार नहीं थे, बल्कि भारतीय सिनेमा की वह चमकदार विरासत थे जिन्हें पीढ़ियां याद करती रहेंगी। उनकी सरलता, उनका व्यक्तित्व और उनका योगदान भारतीय संस्कृति के इतिहास में हमेशा अमिट रहेगा।
- dharmendra death news bharat bhar me shokdharmendra ke nidhan par rashtrapati kya bolipm modi reaction dharmendra deathbollywood he man dharmendra passed away reactionsdharmendra death political leaders tributedharmendra antim sanskar updatesdharmendra obituary india cinema yug ka antdharmendra death condolences celebritiesdharmendra death statement mallikarjun khargedharmendra nitin gadkari emotional tributedharmendra rahul gandhi pratikriyadharmendra priyanka gandhi condolence messagenational reactions on dharmendra death indiadharmendra long illness death newsdharmendra demise national mourning responsePratahkal DailyPratahkal NewsIndiaDharmendra Death News

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
