उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली-दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 249 पर नये यमुना ब्रिज निर्माण कार्य के अतिरिक्त अन्य तकनीकी कार्य किये जा रहे है जिसके कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। निर्माण कार्यों की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए पहले से ही सूचित किया है।

रद्द की गई रेलसेवाएं

प्रारम्भिक स्टेशन से संचालित होने वाली गाडी संख्या 54085, दिल्ली-सातरोड रेलसेवा जो दिनांक 29.03.26 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 54086, सातरोड-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 29.03.26 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाओं का विवरण

गाडी संख्या 20939, साबरमती-सुल्तानपुर रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्लीसराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 15091, दौराई-टनकपुर रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को दौराई से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्लीसराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी और यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-दिल्लीसराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

गाडी संख्या 15623, भगत की कोठी-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-दिल्लीसराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली व दिल्ली शाहदरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग शकूरबस्ती-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 18.03.26 को समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नोली-दिल्ली शाहदरा ए पेनल-दिल्ली शाहदरा बी पेनल-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 15091, दौराई-टनकपुर रेलसेवा जो दिनांक 28.03.26 को दौराई से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 28.03.26 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 28.03.26 को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किषनगंज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

रेलसेवाओं का रिशड्यूल एवं आधिकारिक वक्तव्य

गाडी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 28.03.26 को वाराणसी से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि "उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली-दिल्ली शाहादरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 249 पर नये यमुना ब्रिज निर्माण कार्य के अतिरिक्त अन्य तकनीकी कार्य किये जा रहे है जिसके कारण ब्लॉक लिया जा रहा है।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story