Delhi Red Fort Blast मिस्ट्री डीकोडेड; i20 कार का रूट मैप बना दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी कुंजी
Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया है। i20 कार में हुए विस्फोट से इलाके में अफरातफरी फैल गई। जांच में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का कनेक्शन सामने आया। साथ ही जिस कार में ब्लास्ट हुआ उस कार का पिछले ११ घंटों का रोड मैप सामने आया है। आईये जानते है विस्तार से ...

Delhi Red Fort Blast : देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम उस वक्त दहल गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक i20 कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया। देखते ही देखते आसपास की तीन से चार गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। आसपास के बाजारों के शीशे टूट गए, लोग चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगे। दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में से एक लाल किला इलाका कुछ ही पलों में अफरातफरी के माहौल में तब्दील हो गया। धमाके की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पास स्थित श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर के अंदर भी नुकसान हुआ और मंदिर की छत पर कुछ मानव अवशेष पाए गए।
धमाके के तुरंत बाद पुलिस, अग्निशमन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सीआरपीएफ ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया। करीब 15 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं। घायलों को तत्काल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके के बाद दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, विस्फोट में इस्तेमाल हुई i20 कार को उमर नाम का व्यक्ति चला रहा था। सीसीटीवी फुटेज में वह स्पष्ट रूप से देखा गया है। बताया जा रहा है कि धमाके से कुछ घंटे पहले तक उमर लाल किले के पास पार्किंग में मौजूद था। फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद से ही एजेंसियां उसकी तलाश में थीं। जांच में यह भी सामने आया कि उमर लाल किले पर करीब तीन घंटे रुका था, जिसके बाद वह कार को पार्किंग से बाहर निकालकर किसी अज्ञात दिशा में चला गया। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह वहां क्यों आया था और क्या उसकी मुलाकात किसी से हुई थी।
इसी सिलसिले में लखनऊ में भी सोमवार देर रात से एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने मड़ियांव स्थित IIM रोड पर बड़ी छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े नेटवर्क को लेकर की जा रही है। जांच में सामने आया है कि डॉक्टर परवेज अंसारी के मकान पर भी तलाशी ली गई, वहीं डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड शाहीन शाहिद जिसे कल फरीदाबाद में गिरफ्तार किया गया था लखनऊ की रहने वाली है। माना जा रहा है कि इस नेटवर्क के जरिए दिल्ली धमाके को अंजाम देने की साजिश रची गई थी।
धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान से बयान जारी करते हुए कहा कि इस भयावह घटना ने पूरे देश को व्यथित कर दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस षड्यंत्र की तह तक जाकर इसके पीछे के सभी लोगों को सख्त सज़ा दी जाएगी। वहीं गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक चली हाई-लेवल मीटिंग के बाद जांच को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।
धमाके के बाद राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा और निगरानी को बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और आईबी के साथ मिलकर संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है।
लाल किला क्षेत्र, जो शाम के समय बाजारों और पर्यटकों से गुलजार रहता है, अब सुरक्षा घेरे में है। लोग इस घटना से दहशत में हैं। सरकार ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
यह धमाका न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है। जांच एजेंसियों की प्राथमिकता अब इस नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करना और इसके पीछे के सभी सूत्रों को बेनकाब करना है।
- Dilli blastDelhi dhamakaLal Kila explosionI20 car blastATS raid LucknowJammu Kashmir police operationFaridabad module investigationHigh alert IndiaRed Fort incidentTerror link probeLakhnow search operationDelhi security alertBlast investigation updateIndian intelligence agenciesCapital explosion casedilli dhamakalal kila blasti20 car dhamakalucknow ATS chhapemarijammu kashmir police raidfaridabad module casedelhi high alertbharat suraksha agencylal kila metro blastdhamake ki janchrashtriya rajdhani dhamakasuraksha badhayi gayidelhi bomb caseblast ke baad operationatank module linkDelhi blast car ownerHyundai i20 Red FortDelhi Red Fort explosioncar ownership investigation DelhiUnlawful Activities Prevention ActDelhi Police NIA investigationcar registration disputeterror link Delhi blastRed Fort terror caseDelhi blast vehicle tracePulwama connection carterrorist vehicle DelhiRed Fort security breachcar resale terror angleDelhi explosion newsdelhi blastdelhi bomb blastdelhi newsdelhidelhi blast newsred fortbomb blast in delhinewsblast in delhired fort explosionnews todayred fort delhiricinricin kya haiwhat is ricinricin casericin newsdelhi blast updatesricin doctorricin harmful effectsricin toxini 20 carbomb blast at red fortblast in delhi today livedehli newsblast near red fort delhiPratahkal NewsPratahkal DailyIndiaDelhiRed FortATSAnti-terrorism squadTerrorismISISCrime newsDelhi Red Fort Blast

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
