Amit Shah press conference Kolkata 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारतीय तिरंगा फहराया था, और यह दिन सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है।

अमित शाह ने अप्रैल 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए टीएमसी के पिछले 15 वर्षों के शासन पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस अवधि में राज्य में भय, भ्रष्टाचार और कुशासन का राज रहा, जिसमें जनता भयभीत महसूस कर रही थी। गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यदि भाजपा बंगाल में सरकार बनाती है, तो यहां विकास की गंगा बहने लगेगी।

उन्होंने विशेष रूप से राज्य में घुसपैठ रोकने के लिए विशेष ग्रिड बनाने और घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करने की योजना का भी जिक्र किया। अमित शाह ने कहा कि 15 अप्रैल 2026 के बाद भाजपा सरकार बनने पर बंगाल में राजनीतिक और सामाजिक पुनर्जागरण की शुरुआत होगी।

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी की चुनावी प्रगति का भी जिक्र किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 17 प्रतिशत वोट और दो सीटें मिली थीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट और तीन सीटें, 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्ष का स्थान प्राप्त हुआ। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 39 प्रतिशत वोट और 12 सीटें मिलीं।

अमित शाह ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और नेताओं के ठिकानों से करोड़ों रुपये का गबन हो रहा है और जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बंगाल की अर्थव्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य का GDP योगदान तीसरे स्थान से गिरकर 22वें स्थान पर आ गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने टीएमसी के शासन को सिंडिकेट राज और प्रतिशोधपूर्ण माहौल वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, योजनाओं की ठपाव, भ्रष्टाचार और घुसपैठ के कारण राज्य में जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में अब हिंसा और प्रतिशोध की राजनीति समाप्त होगी।

अमित शाह के बयान राज्य में आगामी चुनावों की राजनीतिक दिशा और भाजपा की रणनीति की झलक प्रस्तुत करते हैं। उनका कहना है कि बंगाल भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का लक्ष्य रखती है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story