Red Fort Blast : दिल्ली के लाल किले के पास हुई कार ब्लास्ट की तहकीकात में जांच एजेंसियों को बड़ा सुराग मिला है। पुलिस ने पाया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी मुजम्मिल शकील गनई ने फरीदाबाद में किराए के कमरे में आटा चक्की और इलेक्ट्रिकल मशीन का इस्तेमाल कर विस्फोटक तैयार किया था। इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत हुई और राजधानी में सुरक्षा की गंभीर चिंता बढ़ गई।

जांच में सामने आया कि गनई ने यूरिया को बारीक पीसकर और इलेक्ट्रिकल मशीनों की मदद से रिफाइन करके अमोनियम नाइट्रेट से विस्फोटक बनाया। फरीदाबाद स्थित इस कमरे से पुलिस ने 9 नवंबर को 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की। पूछताछ के दौरान गनई ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इसी तरीके से विस्फोटक तैयार कर रहा था। वह फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था।

साथ ही, जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद के एक टैक्सी ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है, जिनके घर से विस्फोटक तैयार करने के उपकरण बरामद हुए। ड्राइवर ने बताया कि उसकी मुलाकात गनई से लगभग चार साल पहले हुई थी, जब वह अपने बेटे का इलाज कराने अल-फलाह मेडिकल कॉलेज गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले में गहरी पूछताछ कर रही है।

लाल किले के पास हुए आत्मघाती हमले में कार चालक उमर उन नबी की मौत हुई थी। उमर भी कश्मीर का रहने वाला और पेशे से डॉक्टर था। जांच में यह भी सामने आया कि वह अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा था। दिल्ली ब्लास्ट के कुछ घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा से जुड़े अंसार गज़वत-उल-हिंद के संबंध में एक बड़े 'व्हाइट कॉलर' आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी, जिसमें अमोनियम नाइट्रेट भी शामिल था। माना जा रहा है कि यही सामग्री दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई।

यह मामला देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्य और उनके आपरेशन के दायरे की पड़ताल कर रही हैं।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story