विद्या भारती संस्थान, जयपुर प्रांत की योजना अनुसार चल रही ‘एक विद्यालय एक कार्यकर्ता’ प्रवास योजना के अंतर्गत गुरुवार को बालिका उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर, डीग में महारानी श्री जया महाविद्यालय, भरतपुर से सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. धनंजय द्विवेदी का प्रवास सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की वंदना, शिशुवाटिका, अभिलेखों सहित समस्त शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया।

प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. द्विवेदी ने पुरातन छात्रों के साथ हित चिंतक बैठक का आयोजन भी किया, जिसमें विद्यालय के विकास एवं संसाधन संवर्धन पर चर्चा हुई। बैठक में पुरातन छात्र देवेंद्र यादव, आदेश शर्मा एवं अमित शर्मा ने विद्यालय की भौतिक संसाधन वृद्धि तथा शिशुवाटिका हेतु खेल सामग्री उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही शीतकालीन अवकाशों में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी बनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक देवेंद्र बंसल ने डॉ. धनंजय द्विवेदी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने उनका परिचय एवं स्वागत किया। वहीं पुरातन छात्र डॉ. मयंक खंडेलवाल, डॉ. अर्पित खंडेलवाल, सौम्या तथा इंजीनियर सलोनी भी उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. धनंजय द्विवेदी ने आचार्यों को शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए। प्रवास कार्यक्रम ने विद्यालय की शैक्षिक दिशा एवं भविष्य की योजनाओं को नई ऊर्जा प्रदान की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story