डीग के गिरसै में मनाई गई वीर सावरकर जयंती, तहसीलदार रहे मुख्य अतिथि
माई भारत केंद्र और युवा मंडल गिरसै के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों ने सावरकर के राष्ट्र निर्माण के विचारों को साझा किया।

डीग जिले के ग्राम गिरसै स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में माई भारत केंद्र और युवा मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विनायक दामोदर सावरकर जयंती कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि तहसीलदार रामस्वरूप मीना, विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद, मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै एवं अन्य ग्रामीण।
डीग क्षेत्र के ग्राम गिरसै स्थित मंडल कार्यालय पर माई भारत केंद्र, डीग एवं युवा मण्डल गिरसै के संयुक्त तत्वावधान में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में तहसीलदार जनूथर रामस्वरूप मीना मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमचंद व्याख्याता उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। मुख्य वक्ता प्रेमचंद ने वीर सावरकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं अदम्य साहस के प्रतीक वीर सावरकर के विचारों को आज की युवा पीढ़ी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अपने त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से देशवासियों में स्वाभिमान एवं राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई। उनका जीवन समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया।
मुख्य अतिथि तहसीलदार रामस्वरूप मीना ने कहा कि वीर सावरकर के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री कुलदीप मास्टर, जीतराम, मंडल महामंत्री जगदीश सहारई, तेजसिंह जी, कलुआराम, सवरसिंह, महावीर, पूरन सिंह, बाबू लाल मदनसिंह, साहब सिंह, गोपाल सिंह और नारायण सिंह सहित युवा मण्डल समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी तथा ग्राम गिरसै के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
