राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के सफल, सुचारू और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में अभियान से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने अब तक संपादित किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत सौंपे गए दैनिक दायित्वों और लक्ष्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, गंभीरता और समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के जल स्रोतों, तालाबों और कुओं के आसपास सघन स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रखा जाए, ताकि जल संरक्षण के प्रयास प्रभावी रूप से धरातल पर दिखाई दें।

जिला कलेक्टर ने आमजन को जल के महत्व से अवगत कराने तथा उन्हें जल सहेजने के प्रति संकल्पित करने की गतिविधियों को अभियान का मूल आधार बताते हुए कहा कि वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को एक सशक्त जन-आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यों की मॉनिटरिंग को लेकर जिला कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन धरातल पर किए जा रहे जल संरक्षण, संवर्धन एवं जागरूकता संबंधी कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से संबंधित पोर्टल पर अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि नियमित रिपोर्टिंग के माध्यम से ही अभियान की वास्तविक प्रगति का सही आकलन संभव हो सकेगा। इसके लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।

बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन, जनजागरूकता गतिविधियों और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी स्तर तक सीमित नहीं, बल्कि इसे जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक सामाजिक आंदोलन बनाना है, जिससे जिले में जल संरक्षण के प्रति स्थायी जागरूकता विकसित हो सके।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story