डीग के जाटौली में ठाकुर चूरामन सिंह का 305वां बलिदान दिवस मनाया, स्मारक निर्माण की तैयारी
डीग के जाटौली में ठाकुर चूरामन सिंह का 305वां बलिदान दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल ने स्मारक निर्माण की रूपरेखा तैयार कराने का आश्वासन दिया।

तस्वीर में डीग जिले के ग्राम जाटौली स्थित ठाकुर चूरामन सिंह स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण और अतिथि नजर आ रहे हैं।
डीग। जिले के ग्राम जाटौली स्थित ठाकुर चूरामन सिंह स्मारक पर ठाकुर चूरामन सिंह का 305वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ठाकुर चूरामन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। क्षेत्र में सुख-शांति की कामना को लेकर भोजराज शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल ने ठाकुर चूरामन सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ठाकुर चूरामन सिंह अदम्य साहस एवं वीरता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में कई लड़ाइयां लड़ीं। उनका निवास जाटौली के महल में था, जो अब ओंदे थून के नाम से जाना जाता है।
सतीश बंसल ने ग्रामीणों से स्मारक एवं ओंदे थून का नक्शा तथा उनकी जमीन की फाइल तैयार करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह वेढम एवं पुरातत्व विभाग से मिलकर स्मारक के निर्माण की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
कार्यक्रम में सरपंच सतवीर सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी, पप्पूसिंह, कुंवरपाल, लख्मी राम, वीरेन्द्रसिंह, गोर्धन सिंह, जोगेन्दर सिंह, हितेश, पप्पी फौजदार, रवि कुमार, देशराज सिंह, हरवीर कुन्तल एवं जाटौली की सरदारी मौजूद रही।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
