डीग, 16 फरवरी: पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के आशीर्वाद से और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता यादव की अनुशंसा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लंबा एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा श्रीमती सुनीता फौजदार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।


पालिंदर पहलवान द्वारा स्वागत एवं उपस्थिति

श्रीमती सुनीता फौजदार के मनोनयन पर पालिंदर पहलवान ने उनका स्वागत किया। इस गौरवमयी अवसर पर निम्नलिखित लोग मौजूद थे:

  • अमरचंद बंधा, यश पहलवान, अनुज पहलवान
  • मिथिलेश नागर, दया नागर
  • लक्ष्मी देवी, राधा देवी, मंजू ठाकुर, गुड्डी देवी आदि

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का संकल्प

अपनी नियुक्ति के पश्चात नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की:

"वह संगठन को मजबूत बनाने महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में पूरी निष्ठा में ईमानदारी से काम करेंगे"

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि वह संगठन को सशक्त करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story