सरकार द्वारा आमजन के प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों की कड़ी में बुधवार को उपखण्ड सीकरी की ग्राम पंचायत सिहावली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान एक परिवार का बरसों पुराना जमीनी विवाद प्रशासनिक सूझबूझ और आपसी समझाइश से मौके पर ही शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया।

प्राप्त विवरण के अनुसार, महारायपुर निवासी दो भाइयों हारून एवं सुबाना पुत्र भुल्लु की कृषि भूमि ग्राम खेड़ला छज्जू के वर्तमान जमाबंदी खाता संख्या 118 तथा ग्राम दानियालपुर खेड़ा के खाता संख्या 50 में हिस्सेदारी के रूप में संयुक्त दर्ज थी। कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के मध्य लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान थे।

सिहावली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान यह मामला प्रशासनिक टीम के समक्ष प्रस्तुत हुआ। इस पर तहसीलदार सीकरी के निर्देशन में राजस्व अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी समझाइश की। प्रशासन के सकारात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों भाई आपसी सहमति से भूमि के बंटवारे के लिए राजी हो गए।

इसके बाद राजस्व टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दोनों भाइयों के मध्य कृषि भूमि के सहमति विभाजन के आदेश जारी कर दिए। बिना किसी अदालती प्रक्रिया और मुकदमेबाजी के गांव में ही बरसों पुराने विवाद का समाधान होने से दोनों भाई तथा उनके परिजन अत्यंत प्रसन्न नजर आए। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से प्रशासन द्वारा मौके पर ही विवाद का समाधान किए जाने से सरकार की प्रशासनिक एवं राजस्व सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की पहल को भी मजबूती मिली।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story