राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर के हकीम जी का कटरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता, फिकल स्लज प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता इकाई के सहायक सामुदायिक विकास एवं जैंडर सपोर्ट अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने महिलाओं को फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) और उसके प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरयूआईडीपी द्वारा मालीपुरा रोड़ स्थित एफएसटीपी प्लांट का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन भी किया जा चुका है। आगामी समय में घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले अपशिष्ट को टैंकरों के माध्यम से मालीपुरा रोड़ स्थित एफएसटीपी प्लांट तक पहुंचाया जाएगा, जहां उसका वैज्ञानिक तरीके से शोधित कर खाद तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि तैयार खाद का उपयोग खेती में किया जाएगा, जबकि शोधित पानी का उपयोग नगरपरिषद क्षेत्र में लगे पेड़-पौधों की सिंचाई में किया जाएगा। इससे शहर में गंदगी फैलने पर रोक लगेगी और पर्यावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर कई बीमारियों से बचाव संभव है। घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, नालियों में कचरा नहीं डालने तथा गंदगी से होने वाले संक्रमण से बचने के उपायों पर समूह चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story