रिया नागर ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
फरीदाबाद के सर वीबी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया नागर ने 500 में से 466 अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 1 जून को होगा अभिनंदन।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.2% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रिया नागर का बधाई पोस्टर, जिनका 1 जून को डीग के गुर्जर मोहल्ला में सम्मान किया जाएगा।
जिला मुख्यालय डीग शहर की भांजी रिया नागर ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSC) द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में माध्यमिक परीक्षा में 93.02 अंक प्राप्त कर सम्पूर्ण फरीदाबाद जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। रिया नागर, शहर के दिल्ली दरवाजा गुर्जर मोहल्ला निवासी समाजसेवी डॉक्टर अजय सिंह फौजदार की नवासी हैं तथा एस आई आर वी बी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में अध्ययनरत हैं।
रिया नागर की इस उपलब्धि पर गुर्जर समाज एवं फौजदार परिवार द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। परिवार एवं समाज द्वारा निर्णय लिया गया है कि 1 जून को गुर्जर मोहल्ला में उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर गुर्जर समाज एवं फौजदार परिवार की ओर से उनकी इस शैक्षणिक सफलता का सम्मान किया जाएगा।
रिया नागर द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का वातावरण है, वहीं यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
