पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Rajiv Gandhi की 35वीं पुण्यतिथि गुरुवार को कस्बा नगर स्थित इंदिरा सर्किल पर बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को स्मरण किया।

नगर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक और आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और तकनीकी प्रगति में उनके दूरदर्शी योगदान को आज भी याद किया जाता है। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि वर्ष 1985 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को अभूतपूर्व बहुमत प्राप्त हुआ था।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान किया गया। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार तथा मनरेगा जैसे क्रांतिकारी कानूनों की शुरुआत भी उनके नेतृत्व में हुई, जिसने देश की लोकतांत्रिक और सामाजिक व्यवस्था को नई दिशा दी।

इस अवसर पर नगर पूर्व पार्षद ओमप्रकाश जाटव, पप्पू राम, नेतपाल, भूरी सिंह, रामप्रसाद, ज्ञानेंद्र कुमार, कन्हैया, अरविंद कुमार, उमंग शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को देश के लोकतांत्रिक विकास और आधुनिक भारत की नींव से जोड़ते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story