राजस्थान समान नागरिकता संहिता के संदर्भ में गठित समिति की संभाग स्तरीय विचार-विमर्श एवं जनसुनवाई प्रक्रिया शुक्रवार को सम्पन्न हुई। प्रशासनिक सुधार विभाग के आदेश के अनुक्रम में आयोजित इस परामर्श कार्यक्रम में डीग जिले के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विचार एवं सुझाव समिति के समक्ष रखे।

डीग जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति सभागार, डीग में पूरी परामर्श प्रक्रिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलक्टर मयंक मनीष मौजूद रहे। वहीं भरतपुर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान समान नागरिकता संहिता समिति के सदस्य रामस्वरूप अग्रवाल, प्राचार्य (सेवानिवृत्त), राजकीय विधि महाविद्यालय श्रीगंगानगर, प्रभारी सचिव डीग एवं संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीग जिले के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने समिति के समक्ष राजस्थान समान नागरिकता संहिता को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार और सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न धर्मों के सम्मानित प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद, प्रबुद्ध विधिवेत्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी जिला मुख्यालय स्थित वीसी रूम के माध्यम से सीधे जुड़े।

इन सभी प्रतिनिधियों ने भरतपुर मुख्यालय पर मौजूद समिति के समक्ष अपने विधिक और सामाजिक दृष्टिकोण साझा किए। जनसुनवाई एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों के सुझावों और विचारों को दर्ज किया।

राजस्थान समान नागरिकता संहिता के संदर्भ में आयोजित यह संभाग स्तरीय परामर्श प्रक्रिया विभिन्न सामाजिक, विधिक और जनप्रतिनिधि वर्गों की भागीदारी के साथ सम्पन्न हुई।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story