डीग में स्थानीय निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग, राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
डीग स्थानीय निकाय चुनाव ज्ञापन, Ashok Sharma Deeg Panchayati Raj Protest, राजस्थान पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2026, Deeg Collector memorandum local body elections, पंचायती राज व नगरीय निकाय चुनाव कराओ लोकतंत्र बचाओ अभियान

डीग में राज्यपाल के नाम कलेक्टर मयक मनीष (बाएं से दूसरे) को ज्ञापन सौंपते राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग के प्रदेश सचिव एडवोकेट अशोक शर्मा (दाएं से चौथे) और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।
राजस्थान में पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर गुरुवार को राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग राजस्थान के प्रदेश सचिव एडवोकेट अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम डीग जिला कलेक्टर मयक मनीष को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की बहाली के लिए स्थानीय निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग उठाई।
ज्ञापन में बताया गया कि “पंचायती राज व नगरीय निकाय चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ” जनअभियान के तहत राजस्थान राज्य में पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव नहीं कराए जाने के विरोध में नगर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में हस्ताक्षर जनअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से स्थानीय ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी गांव-गांव जाकर लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
एडवोकेट अशोक शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार की दुरुपयोग नीति के कारण राजस्थान में पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की गई है, जिससे स्थानीय स्वशासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। उनके अनुसार यह स्थिति केवल प्रशासनिक चिंता का विषय नहीं है, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों का भी स्पष्ट उल्लंघन है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान खोह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सुगड़ सिंह जाटव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीराम चूल्हेरा, राजेश पायलट किसान संगठन के जिलाध्यक्ष डीग प्रताप सिंह नौगावा, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोली, गिर्राज प्रसाद सैनी, ठाकुर महेंद्र सिंह, रामजीलाल फौजदार, गोविंद सिंह, हरि सिंह जाटव और भरत सिंह गुर्जर मौजूद रहे। स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चलाया जा रहा यह जनअभियान अब गांव-गांव पहुंचकर संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी देने और चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर आगे बढ़ रहा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
