डीग 115 मई को गुर्जर समाज डीग द्वारा गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती शहर के दिल्ली दरवाजा स्थित राजराजेश्वर मंदिर पर लक्ष्मण सिंह पटवारी की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री देवनारायण के वंश में सोमेंद्र गुर्जर के यहां गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्म हुआ, जो देश के एक शक्तिशाली सम्राट थे। वक्ताओं ने गुर्जर समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे गुर्जर इतिहास से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य का निर्माण करें तथा इस देश को गुर्जर समाज के इतिहास से परिचित कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि आज गुर्जर इतिहास के संवर्धन और संरक्षण की आवश्यकता है, जिसके लिए समाज द्वारा इतिहास संवर्धन संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत जन-जन को गुर्जर इतिहास से परिचित कराया जा रहा है तथा गुर्जर सम्राटों, गुर्जर महापुरुषों एवं गुर्जर वीरांगनाओं के त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रत्येक घर में प्रमुख गुर्जर सम्राटों और महापुरुषों की तस्वीरें लगाने की पहल भी की जा रही है।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से गुर्जर समाज द्वारा सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत एक व्यापक कार्य योजना तैयार कर प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और पर्यावरण के महत्व को समझाया जाएगा। इसके साथ ही समाज में चल रही सामाजिक कुरीतियों और फिजूल खर्ची उन्मूलन अभियान की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर गुर्जर समाज डीग अध्यक्ष आनंद प्रकाश पटेल, डॉक्टर अजय सिंह फौजदार, प्रिंसिपल शिवराम सिंह गुर्जर, जीतसिंह, महेन्द्रसिंह, गिल्ला बुगलसिंह पान्होरी, बच्चू पहलवान, राधा रमन चौहान काहरीका रत्तो गुर्जर सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन गुर्जर समाज की ऐतिहासिक चेतना, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसने समाज में एकता, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को और अधिक सशक्त किया है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story