डीग में प्राचार्यों का विरोध, PEEO/UCEEO के अनिवार्य रात्रि विश्राम आदेश को निरस्त करने की उठी मांग
डीग में प्राचार्यों ने PEEO/UCEEO के अनिवार्य रात्रि विश्राम आदेश के विरोध में ज्ञापन सौंपकर इसे अव्यावहारिक बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।

तस्वीर में राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) जिला डीग के बैनਰ तले प्राचार्य जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) जिला डीग के बैनर तले जिले के प्राचार्यों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर, डीग को शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) तथा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान के नाम ज्ञापन सौंपकर PEEO/UCEEO द्वारा प्रत्येक माह चार रात्रि विद्यालयों में रात्रि विश्राम करने संबंधी आदेश को अव्यावहारिक बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।
ज्ञापन में प्राचार्यों ने कहा कि PEEO/UCEEO नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं तथा शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद स्थापित करते हुए विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं का निरंतर विभागीय पोर्टलों पर संप्रेषण किया जाता है। ऐसे में अनिवार्य रात्रि विश्राम का आदेश न तो प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक है और न ही व्यावहारिक।
ज्ञापन में महिला अधिकारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख किया गया। साथ ही आगामी चुनावों के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों तथा शिक्षा अधिकारियों के मूल दायित्वों पर इस आदेश से पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की ओर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में विशेष रूप से रेसा पी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराम सिंह गुर्जर, मुकेश शर्मा, नीरज कुमार शर्मा सहित लगभग 20 प्राचार्य शामिल रहे।
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) ने सरकार से शिक्षा अधिकारियों की सुरक्षा, सम्मान तथा प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए PEEO/UCEEO के अनिवार्य रात्रि विश्राम संबंधी आदेश को शीघ्र निरस्त करने की मांग की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
