एमजेएफ स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह पर दी जानकारी
एडवोकेट आनंद प्रकाश पटेल ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, महिला सशक्तिकरण और लैंगिक अपराधों से सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया।

सहारई रोड स्थित एमजेएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते विधिक जागरूकता टीम इंचार्ज एडवोकेट आनंद प्रकाश पटेल।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला एवं सेशन न्यायाधीश हेमराज गौड़ के तत्वावधान में चल रहे सघन विधिक जागरूकता अभियान के तहत शहर के सहारई रोड स्थित एम जे एफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता विद्यालय व्यवस्थापक लक्ष्मण प्रसाद सैनी ने की।
विधिक जागरूकता टीम इंचार्ज आनन्द प्रकाश पटेल एडवोकेट ने शिविर में उपस्थित विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह कराने पर मिलने वाले दंड तथा बालकों के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़े अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण, बालकों के प्रति अपराध एवं उनकी सुरक्षा और बचाव से संबंधित कानूनों पर भी जानकारी दी।
शिविर में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम के तहत महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। साथ ही भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत महिलाओं के प्रति लैंगिक अपराधों की रोकथाम को लेकर बनाए गए कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान नौरंगखान एडवोकेट, विकास चपराना, बहादुर सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। शिविर में कानूनों की जानकारी के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और बाल एवं महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
