नगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा की 100 दिन रोजगार योजना में कथित अनियमितताओं और पक्षपातपूर्ण तरीके से रोजगार दिए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। यह ज्ञापन एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव, राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा को सौंपा गया।

एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर उपखंड की कुछ ग्राम पंचायतों में सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी अपने चहेते लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से केवल उन्हीं व्यक्तियों से फॉर्म नंबर 6 भरवाकर रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन वास्तविक जरूरतमंद बेरोजगार व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है और जिनका जीवन स्तर निम्न है, उनसे जानबूझकर फॉर्म नंबर 6 नहीं भरवाया जा रहा, जिससे उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार वास्तविक हकदार बेरोजगारों के 100 दिन के अनिवार्य रोजगार प्राप्त करने के अधिकार का हनन हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिन व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो वास्तव में रोजगार पाने के पात्र हैं, उन्हीं जरूरतमंद बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। साथ ही सरपंच और ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा अपने चहेते लोगों को रोजगार देने की कथित धांधली पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।

एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने सेमली, बेरू, नौगावा और सुन्दरावली सहित विभिन्न गांवों में जाकर उन लोगों से फॉर्म नंबर 6 भरवाए जो वास्तव में बेरोजगार हैं, आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें रोजगार की सख्त आवश्यकता है। इन फॉर्मों को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा को सौंपते हुए जरूरतमंद बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई।

इस दौरान सुगढ़ सिंह जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष नगर ब्लॉक, मंडल अध्यक्ष नवाब खान, आनंद यादव, एडवोकेट देवेंद्र कुमार शर्मा और एडवोकेट मेघसिंह डागुर सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह मामला सामने आने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार योजनाओं में पारदर्शिता और वास्तविक पात्रों को लाभ दिलाने की मांग तेज हो गई है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story