खाद्य विभाग ने 23 जुलाई को जिला रसद कार्यालयों को जिले में संचालित मैरिज गार्डन, सामुदायिक भवन, विवाह स्थल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग होता पाया गया तो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 तथा द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय व वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित मैरिज गार्डन, सामुदायिक भवन, विवाह स्थल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निरस्त किए जाने के लिए संबंधित स्थानीय निकाय को लिखा जाएगा।

जिला रसद अधिकारी, डीग ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए शीघ्र ही टीम गठित कर अभियान चलाया जाएगा और नियमानुसार समुचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मैरिज गार्डन, विवाह स्थल या सामुदायिक भवन द्वारा शादी-पार्टियों के आयोजन के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की अनुमति दी जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी। ऐसे विवाह स्थलों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्थानीय निकाय को उनका लाइसेंस निरस्त करने के लिए लिखा जाएगा।

इसी प्रकार यदि किसी व्यवसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता पाया गया तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला रसद अधिकारी ने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा विवाह स्थल संचालकों को निर्देशित किया है कि वे केवल वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग सुनिश्चित करें। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story