डीग। जिले में अपराधियों के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई के तहत डीग पुलिस और डीएसटी टीम ने देर रात मेवात क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। मेवात के जटेरी व काममन का वास के पहाड़ी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और कुख्यात इनामी बदमाश जाहिद उर्फ़ बुलटी के बीच मुठभेड़ हो गई।

बताया गया कि जाहिद उर्फ़ बुलटी, जो मेवगढ़ी थाना खोह जिला मेवात का निवासी है, दस हजार रुपये का इनामी अपराधी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को दोनों पैरों में घुटनों के नीचे गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भरतपुर रैफर कर दिया।

घटनास्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। साथ ही, एफएसएल और एमओबी टीमों ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। टीमों ने खून से सनी मिट्टी, सादा मिट्टी और पांच खाली कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है।

थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि खोह थाना क्षेत्र में इस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाश के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

इस मुठभेड़ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि डीग पुलिस अपराध के खिलाफ सख्त और सतर्क है, और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story