महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी-एसटी भागीदारी की मांग को लेकर दिल्ली में गरजी महिला कांग्रेस
महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी-एसटी महिलाओं की भागीदारी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय कार्यक्रम, डीग से स्वेता यादव शामिल हुईं।

तस्वीर में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करती हुई नजर आ रही हैं।
डीग। 21 जुलाई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी एवं एसटी महिलाओं की उचित और सुनिश्चित भागीदारी की मांग को लेकर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों एवं उनकी टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डीग महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव भी शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं संविधान की शपथ के साथ हुई। महिला कांग्रेस की नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान अधिकार एवं महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस दौरान महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग की महिलाओं को उनका अधिकार देने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई।
इसके बाद महिला कांग्रेस की पदाधिकारी संसद के घेराव के लिए मार्च करने रवाना हुईं, लेकिन रास्ते में पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और महिला अधिकारों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।
डीग महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने कहा कि देशभर से आई महिलाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया है कि महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण तभी सार्थक होगा, जब उसमें समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को समान और न्यायसंगत प्रतिनिधित्व मिलेगा।
स्वेता यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और अपना हक लेकर रहेंगी। महिला कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार और सम्मान नहीं मिल जाता।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और समावेशी महिला आरक्षण के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए संघर्ष को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इंदिरा गांधी भवन में हुई इस सभा में सचिन पायलट, ओबीसी के चेयर पर्सन, यूपी के कांग्रेस प्रभारी तथा पूरे भारत की प्रदेश महिला कांग्रेस, जिला कार्यकारणी मौजूद रही।
राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण में सभी वर्गों की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में देशभर से पहुंची महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय एवं समान प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
