डीग में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू
नर्सरी सहित अन्य कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 14 से 23 मार्च तक; चयन 25 मार्च को लॉटरी से, कक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू

डीग। जिले के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस संबंध में प्रधानाचार्य नीता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डीग जिला स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डीग वार्ड नंबर 20 मेन मार्केट में नए सत्र के लिए प्रवेश कार्यक्रम 11 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।
प्रधानाचार्य नीता गुप्ता के अनुसार विद्यालय में कक्षा नर्सरी की समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश किए जाएंगे, जबकि अन्य कक्षाओं में शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत कार्यक्रम की शुरुआत 11 मार्च 2026 को विज्ञप्ति जारी करने के साथ होगी। इसके बाद प्रवेश के लिए आवेदन पत्र लेने की समय अवधि 14 मार्च से 23 मार्च तक निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर कक्षा बार रिक्तियों की सूचना तथा आवेदनकर्ताओं की सूची 24 मार्च को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत 25 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। विद्यालय में नए सत्र का शिक्षण कार्य 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा।
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डीग में शुरू हो रही यह प्रवेश प्रक्रिया जिले के अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसके माध्यम से नर्सरी सहित विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
