एलएचवी/एएनएम संघ ऑफ राजस्थान ने प्रसूता मृत्यु प्रकरण को लेकर प्रमुख शासन सचिव द्वारा दिए गए बयान पर कड़ा विरोध जताया है। संघ की जिलाध्यक्ष ममता भारद्वाज डीग ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जब भी कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो बिना निष्पक्ष जांच के फील्ड में कार्यरत एएनएम को ही दोषी ठहरा दिया जाता है, जो पूरी तरह अनुचित एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं और वे टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार कल्याण कार्यक्रम, महिला एवं पुरुष नसबंदी, अंतराल साधनों का वितरण, मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण, विभिन्न स्वास्थ्य सर्वेक्षण, राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पीसीटीएस, यू-विन, लाइन लिस्टिंग, ऑनलाइन रिपोर्टिंग तथा विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशनों पर डेटा एंट्री सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करती हैं।

जिलाध्यक्ष ममता भारद्वाज डीग ने कहा कि एएनएम कोई प्रयोगशाला तकनीशियन अथवा विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होती, जो प्रत्येक प्रसूता की गहन चिकित्सकीय जांच कर सके। इसके बावजूद प्रत्येक घटना के लिए एएनएम को जिम्मेदार ठहराना उनके सम्मान एवं मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला है।

संघ ने मांग की कि किसी भी घटना में निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच पूरी होने से पहले किसी भी एएनएम को दोषी न ठहराया जाए। साथ ही प्रमुख शासन सचिव द्वारा दिए गए बयानों को तत्काल वापस लेने तथा भविष्य में इस प्रकार के बयान देने से बचने की भी मांग की गई।

एलएचवी/एएनएम संघ ऑफ राजस्थान ने चेतावनी दी कि यदि एएनएम के सम्मान और हितों की अनदेखी जारी रही, तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story