डीग जिले की तहसील जनूथर में खंडेलवाल युवा वैश्य समिति जनूथर द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। खंडेलवाल वैश्य युवा समिति डीग भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की 11 इकाइयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में जनूथर, कामवन, डीग, नदबई, जुरहरा, सीकरी, पहाड़ी, गोपालगढ़, बृजनगर, कुम्हेर और भरतपुर इकाइयों से कुल 230 बच्चों ने सहभागिता की। परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक इकाई से पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 55 विद्यार्थी जिला स्तरीय मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं।

मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 मई को भरतपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार में टैबलेट तथा तृतीय पुरस्कार में एंड्राइड मोबाइल प्रदान किया जाएगा। इसी दिन प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन भरतपुर में किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जनूथर इकाई से इस परीक्षा में 15 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा आयोजन का नेतृत्व खंडेलवाल युवा मंडल अध्यक्ष राजेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष भूपेंद्र खंडेलवाल, रवि खंडेलवाल तथा दीपांशु खंडेलवाल ने किया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और शैक्षणिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story