डीग के धिलावटी शिविर में त्वरित राहत, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र मौके पर जारी
डीग के धिलावटी ग्रामीण सेवा शिविर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मौके पर जारी कर प्रशासन ने ग्रामीणों को त्वरित राहत पहुंचाई।

तस्वीर में कुछ लोग और अधिकारी एक कार्यालय के भीतर टेबल के पास खड़े होकर एक प्रमाण पत्र का आदान-प्रदान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन को स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत उपलब्ध कराने और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पंचायत समिति कामां की ग्राम पंचायत धिलावटी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में उपखंड प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता के चलते एक ही स्थान पर जीवन के दो महत्वपूर्ण पड़ावों से जुड़े दस्तावेजों का त्वरित निस्तारण किया गया। आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे ग्रामीणों को लंबे इंतजार और कार्यालयों के चक्कर से राहत मिली।
ग्राम पंचायत धिलावटी निवासी उमेश यादव अपने पुत्र अभय यादव का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रयासरत थे। शिविर में मामला पहुंचने के बाद तैनात अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक अभय का वैध जन्म प्रमाण पत्र तैयार किया और उसके पिता उमेश यादव को सौंप दिया। पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र मिलने पर उमेश यादव और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
इसी शिविर में धिलावटी निवासी पुष्पेन्द्र के मामले का भी निस्तारण किया गया। पुष्पेन्द्र अपने दिवंगत पिता नन्नूराम का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रक्रियाधीन थे। प्रशासनिक टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक इस दस्तावेज को मौके पर ही तैयार कर आवेदक पुष्पेन्द्र को सुपुर्द कर दिया।
बिना किसी दफ्तर की भागदौड़ के एक ही दिन में आवश्यक विधिक दस्तावेज मिलने से पुष्पेन्द्र और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली। ग्राम पंचायत धिलावटी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन की पारदर्शी और त्वरित कार्यशैली की सराहना की।
शिविर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण विधिक दस्तावेज मौके पर जारी कर समाज की अंतिम पंक्ति के नागरिकों को राहत पहुंचाने की इस पहल के लिए ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री राजस्थान, राज्य सरकार एवं स्थानीय उपखंड प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
