ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम सिनसिनी स्थित राजीव गांधी अटल सेवा केंद्र पर कल्याणम करोति नेत्र संस्थान द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की आंखों की जांच कर विभिन्न नेत्र रोगों का परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

शिविर के दौरान नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की दृष्टि परीक्षण के साथ-साथ चश्मे के नंबर, मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र संबंधी बीमारियों की जांच की। जांच उपरांत चिन्हित किए गए मोतियाबिंद मरीजों को कल्याणम करोति नेत्र संस्थान के अत्याधुनिक वातानुकूलित सचल वाहन के माध्यम से जचौंदा स्थित संस्थान ले जाया गया, जहां उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई।

संस्थान की ओर से ऑपरेशन के लिए भर्ती किए गए मरीजों को रहने और भोजन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर का संचालन कल्याणम करोति डीग जिला प्रभारी भानु जोशी, नेत्र विशेषज्ञ अभिमन्यु उपाध्याय एवं सचल चालक ऋषि ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।

इस सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा आधारित शिविर के आयोजन में ग्राम पंचायत सिनसिनी के सरपंच राजाराम तथा समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के अनेक लोगों को समय पर नेत्र जांच, उपचार परामर्श और ऑपरेशन जैसी सुविधाओं का लाभ मिला, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सेवाओं की पहुंच को मजबूती मिली।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story