गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नाहरौली बंसल परिवार की भागवत कथा में शिरकत की
भरतपुर के नगर रोड पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मंत्री ने शांति और भाईचारे का संदेश दिया, आयोजकों ने साफा पहनाकर किया सम्मान।

नगर रोड स्थित डांक बंगला के पास आयोजित भागवत कथा के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता (दाएं) के साथ राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम (बाएं)।
शहर के नगर रोड स्थित डांक बंगला के पास नाहरौली वाले बंसल परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के सातवें दिन धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का सशक्त दृश्य देखने को मिला, जब शाम करीब 4 बजे ग्रह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम कथा स्थल पर पधारे।
मंत्री बेढम ने कथा प्रवक्ता भागवत भूषण चंद्र मोहन आचार्य द्वारा प्रस्तुत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य का साफा बांधकर सम्मान किया। आचार्य भागवत भूषण चंद्र मोहन आचार्य ने अपने प्रवचन में भागवत के संदेश को दैनिक जीवन में अपनाने, धर्म के मार्ग पर अग्रसर होकर जीवन को कल्याणकारी बनाने के महत्वपूर्ण सूत्रों पर प्रकाश डाला।
कथा आयोजन के धारक योगेश बंसल ने ग्रह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल भी मौजूद रहे और उन्होंने भी मंत्री बेढम का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री बेढम ने प्रदेश में शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की कामना व्यक्त की।
इसके बाद भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता का फेंटा बांधकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुभाष बंसल, धर्मेंद्र जैन, हुकुम सिंह सरपंच, मनोज तौमर, भानू बंसल, डॉक्टर रवि बंसल, खगेश बंसल, अजय बंसल, लोकेश बंसल, विनोद चाहर, राहुल खंडेलवाल, विरमा देवी, कमलेश बंसल, सुनीता बंसल, नीतू बंसल, रीना बंसल और भावना बंसल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देते हुए यह कार्यक्रम क्षेत्र में आस्था और सद्भाव का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
