राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विधानसभा क्षेत्र नगर के ग्राम दौराला और बाघाका में आयोजित जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय और सीधा संवाद स्थापित किया तथा क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

रात्रि चौपाल को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने जन-संवाद के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जब गाँव की चौपाल में आमजन अपने विश्वास, स्नेह और अपेक्षाओं के साथ खुलकर अपनी बात रखते हैं, तब जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य और अधिक स्पष्ट एवं सार्थक हो जाता है। उन्होंने कहा कि जन-चौपाल शासन और समाज के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती हैं और ऐसे सीधे व पारदर्शी संवाद से लोकतंत्र और अधिक जीवंत तथा सशक्त बनता है।

प्रदेश सरकार की जन-केंद्रित कार्यप्रणाली का उल्लेख करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार संवेदनशील, जवाबदेह और पूर्णतः जनकल्याणकारी शासन देने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुशासन और विकास का लाभ पहुंचाना है।

कार्यक्रम में ग्राम रथ यात्रा के प्रभारी एवं विधायक बिहारी लाल विश्नोई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जन-प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई और रात्रि चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान की दिशा में पहल ने ग्राम स्तर पर प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत किया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story