जिले की तहसील जनूथर में देवी के मंदिर के समीप स्थापित आरओ प्लांट लगभग एक माह से खराब पड़ा है, जिससे आमजन को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच आरओ प्लांट बंद रहने से क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र और राज्य में "डबल इंजन" की सरकार होने के बावजूद जमीनी स्तर पर जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। उनका आरोप है कि सरकारी आरओ प्लांट खराब पड़े होने से जनूथर तहसील में पेयजल को लेकर हाहाकार की स्थिति बनी हुई है।

बताया गया कि देखरेख और बजट के अभाव में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित ये योजनाएं अब सफेद हाथी साबित हो रही हैं। आम जनता, जो शुद्ध और फ्लोराइड-मुक्त पानी के लिए इन आरओ प्लांटों पर निर्भर थी, वह अब गंदा और दूषित पानी पीने या फिर महंगे दामों पर निजी टैंकर और पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर है।

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, योगेश शर्मा, विवेक चौधरी, गोविन्द सिंह, देवेंद्र पहलवान, कपिल चौधरी एवं अन्य लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे कि डबल इंजन सरकार आते ही पानी और बिजली की समस्या का समाधान चुटकियों में कर दिया जाएगा। उनका आरोप है कि आरओ प्लांट महीनों से बंद होने की शिकायत किए जाने के बावजूद जलदाय विभाग (PHED) के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आरओ प्लांट को शीघ्र चालू कर आमजन को राहत प्रदान की जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story