जनूथर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
डीग के जनूथर में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार कर भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब और नकदी बरामद की।

जिले की तहसील जनूथर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जनूथर थाना प्रभारी राम भरोसी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गारोली बगीची से पहले जनूथर नदबई रोड पर स्थित एक दुकान पर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी मोनू पुत्र समन्दर सिंह जाति बघेल (गडरिया) उम्र 25 साल निवासी जनूथर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 464 घुघरू देशी सादा शराब के पब्बे, 23 टूवर्ग केन की बीयर, 45 बीयर केन किंगफिसर, 39 टूवर्ग कॉच की बीयर बोतल, 13 एलीफेन्ट कॉर्ल्स बर्ग केन बीयर, 31 मैकडॉल शराब के पब्बा, 25 ग्रिन लेवल शराब के पब्बा, 21 रॉयल चेलेन्ज शराब के पब्बा, 46 मेजिग मूवेन्ट शराब के पब्बा, 10 ऑल सिजन शराब के पब्बा, 06 ग्रीन लेवल शराब की बोतल, 13 ऑल सिजन शराब का हाफ, 10 रॉयल चेलेन्ज शराब का हाफ, 11 मैकडॉल शराब का हाफ और 31 रॉयल स्टेग शराब के पब्बा बरामद किए हैं।
इसके अलावा पुलिस ने शराब बिक्री के मौके पर मिले 4000 रुपये भी बरामद किए हैं। जनूथर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
