जनूथर तहसीलदार रामस्वरूप मीणा ने मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर क्षेत्रीय विजिट कर कस्बा जनूथर सहित जाटौली, थून गांव और दांतलौठी में चल रहे प्रथम चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों द्वारा मकानों की गणना एवं सूचीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनगणना कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार रामस्वरूप मीणा ने बताया कि इस बार 1 मई से शुरू हुए जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की गणना का कार्य पहली बार पूर्णतः मोबाइल आधारित डिजिटल प्रणाली से किया जा रहा है। इसके तहत डाटा संग्रहण डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है।

उन्होंने आमजन से जनगणना कार्य में सहयोग करने और सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर सरकार द्वारा नीति निर्धारण, विकास योजनाओं की रूपरेखा तथा विभिन्न बजटीय प्रावधान तय किए जाते हैं। ऐसे में जनगणना कार्य में आमजन की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

क्षेत्रीय विजिट के दौरान जनगणना सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश, प्रगणक नवल सिंह, कैलाश डागुर, कुंवरपाल, नीरज प्रजापत सहित कई प्रगणक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डिजिटल डाटा संग्रहण प्रक्रिया और सूचीकरण कार्य की स्थिति का भी जायजा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना का यह कार्य भविष्य की सरकारी योजनाओं और संसाधनों के वितरण की आधारशिला साबित होगा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story