तहसील जनूथर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार सायं एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया, जिसमें स्वच्छता अभियान, पूजा-अर्चना तथा जनकल्याण और देश की उन्नति व समृद्धि हेतु विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति, सामाजिक समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंदिर के सेवायतगण, मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी, महेश उपमन, पूर्व मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह, सतीश खंडेलवाल, कैलाशवीर गुप्ता, विवेक चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन का समापन सामूहिक प्रार्थना और देश की निरंतर प्रगति की कामना के साथ हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story