डीग 14 फरवरी: बसंत में प्रकृति अपना रुप संवारती है, पेड़ों से फूटती नई कोपलें और पीले फूलो से लहराते सरसों के खेत प्रकृति को अलग अलग रंगों से सजाने में जुट जाते हैं।


लक्ष्मण मंदिर आगमन और भव्य स्वागत

जटेरी धाम से वृंदावन जाते समय कथा वाचक पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज ने शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर पहुंचकर लक्ष्मण जी महाराज के दर्शन किए।

  • मंदिर मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कथावाचक पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज का दुपट्टा एवं भगवान की प्रसादी भेंट करते हुए भव्य स्वागत किया।
  • आचार्य पंडित गणेश दत्त पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ में पूजा अर्चना कराई।

भक्तों की उमड़ी भीड़ और सांस्कृतिक आनंद

जैसे ही कथावाचक पूजा इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज लक्ष्मण मंदिर पहुंचे तो भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच कथावाचक पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज ने "फाग, रंग, रास, हंसी और ठिठोली तीन लोग से नारी ब्रज की होली" का गायन शुरु किया तो इसी मस्ती के बीच रसियाओं की धुन पर भक्तों ने आनंद लेते हुए जमकर नृत्य किया।

महाराज जी के विचार और भविष्य की योजना

कथा वाचक पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि - "लक्ष्मण जी की कृपा से अब डीग में एक बार कथा करने आयेंगे। और कथा की योजना भी ठाकुर जी ही बनाएंगे जिससे कि जल्दी ही कथा हो।"

उन्होंने कहा कि "जब मैं कथा करने जा रहा था उस समय भी मैंने लक्ष्मण जी के दर्शन किए और अब मैं कथा करके लौट रहा हूं तो भी लक्ष्मण जी के दर्शन कर के ही जा रहा हूं। दीर्घपुर क्षेत्र बड़ा ही सुंदर नगर है। जैसे कामवन के बारे में सभी जानते हैं ऐसे ही सभी लोग डीग के बारे में भी जाने।"

उपस्थित गणमान्य जन

इस अवसर पर निम्नलिखित भक्त उपस्थित थे:

  • पंकज भूषण गोयल
  • अंकित खण्डेलवाल
  • सोनू तमोलिया
  • इन्द्रमोहन शर्मा
  • मुन्ना खण्डेलवाल
  • अमित अग्रवाल

इनके सहित बड़ी संख्या में अन्य भक्त भी उपस्थित थे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story