डीग में ‘वंदे मातरम @150’ और सरदार पटेल जयंती पर जिला स्तरीय “एकता मार्च” आज नेहरू पार्क से होगा प्रारंभ
डीग में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला स्तरीय “एकता मार्च” का आयोजन 8 नवम्बर को नेहरू पार्क से होगा। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रमों में पदयात्रा, श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक संध्या शामिल होंगी।

डीग, 7 नवम्बर (पूरन प्रकाश बंसल)। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार, 8 नवम्बर को डीग जिला प्रशासन देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम “एकता मार्च” का शुभारंभ प्रातः 10 बजे नेहरू पार्क से किया जाएगा।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इस “एकता मार्च” का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को सशक्त बनाना है। मार्च नेहरू पार्क से प्रारंभ होकर मैला मैदान, सिंह पोल गेट, पुरानी अनाज मंडी, लक्ष्मण मंदिर, मैन मार्केट, लौहा बाजार, नई सड़क, अस्पताल, शहीद स्मारक, गणेश मंदिर होते हुए पुनः नेहरू पार्क में समाप्त होगी।
इस भव्य पदयात्रा में जिले के विभिन्न संगठनों, स्थानीय युवाओं, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों, महाविद्यालयों व विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सभी राजकीय विभागों के कार्मिकों तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता रहेगी। पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई देगा जब “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण गूंज उठेगा।
मार्च के पूर्व नेहरू पार्क परिसर में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय डीग में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को जिला स्तरीय समारोह में आमंत्रित कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में चित्रकला, निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत किया जाएगा।
शाम को नेहरू पार्क में ‘वंदे मातरम’ थीम पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से एकता और स्वदेशी की भावना को सशक्त रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों और ग्राम पंचायत स्तर पर भी “एक स्थान, एक समय, एक गीत – वंदे मातरम” थीम के अंतर्गत सामूहिक गायन, रन और यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
डीग में आयोजित होने जा रहे इस “एकता मार्च” और ‘वंदे मातरम @150’ समारोह का उद्देश्य केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, एकता और स्वदेशी भावना के प्रति जनसामान्य को प्रेरित करना है, जिससे हर नागरिक देश की अखंडता और समरसता के संदेश को आत्मसात कर सके।
- डीग एकता मार्चवंदे मातरम 150 वर्षसरदार पटेल जयंतीनेहरू पार्क डीगजिला प्रशासन डीगपूरन प्रकाश बंसलराष्ट्रगीत समारोहडीग सांस्कृतिक संध्याएकता पदयात्रा डीगडीग रक्तदान शिविरएनएसएस डीग स्वच्छता अभियानभारत स्काउट गाइड डीगस्वतंत्रता सेनानी सम्मान डीगवंदे मातरम कार्यक्रम डीगBharat Ekta March DeegVande Mataram 150 YearsSardar Patel Jayanti DeegDistrict Administration DeegCultural Program DeegDeeg RallyDeeg Event News

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
