भरतपुर रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा ने मंगलवार को लक्ष्मण मंदिर स्थित डीग शहर कोतवाली पहुंचकर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सर्किल क्षेत्र के परिवादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

आईजी प्रीति चंद्रा के डीग शहर कोतवाली पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू करते हुए आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।

जनसुनवाई के दौरान आईजी प्रीति चंद्रा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

आईजी प्रीति चंद्रा ने कहा कि साइबर क्राइम पर पूरी नजर रखी जाएगी तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक परिवेदनाएं कुम्हेर थाना क्षेत्र से प्राप्त हुईं।

जनसुनवाई के बाद आईजी प्रीति चंद्रा ने शहर कोतवाली थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक भी ली। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना।

इस अवसर पर डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ, डीग एडीशनल एसपी अखिलेश शर्मा, सीओ सीताराम बैरवा, कोतवाल कुम्हेर जितेंद्र सिंह, सदर थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह, कोतवाल खोह शिवलहरी मीणा, महिला थाना अधिकारी मंजू सिंह, शहर कोतवाल हीरा लाल मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आमजन मौजूद रहे। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story