गुर्जर समाज डीग द्वारा वीर गुर्जर शहीद दिवस के अवसर पर शहर के दिल्ली दरवाजा स्थित राज राजेश्वर मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन देवीसिंह पहलवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए 73 वीर गुर्जर शहीदों को समाजजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों एवं महिलाओं ने 73 वीर गुर्जर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा समाज के उत्थान का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुर्जर आरक्षण आंदोलन विश्व का सबसे बड़ा जन आंदोलन था, जिसमें 73 गुर्जरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर शहादत की पराकाष्ठा को पार किया और समाज के उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया।

सभा में यह भी विचार व्यक्त किया गया कि समाज को कुरीतियों को त्यागकर उच्च शिक्षा को लक्ष्य बनाना चाहिए, उच्च प्रशासनिक पदों पर नियुक्त होकर तथा पूर्ण राजनीतिक हिस्सेदारी प्राप्त कर ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इसके लिए गुर्जर समाज को सामूहिक रूप से सतत प्रयास करने की आवश्यकता बताई गई।

इस अवसर पर गुर्जर आरक्षण को नवमी अनुसूची में शामिल करने की सरकार से मांग भी की गई।

कार्यक्रम में गुर्जर समाज डीग अध्यक्ष आनंद प्रकाश पटेल, प्रिंसिपल शिवराम सिंह परमदरा, डॉ अजय सिंह फौजदार, बुगलसिंह पान्होरी, पूर्व पार्षद रघुवीर पहलवान, रतनसिंह ड्राईवर, महेन्द्र, बच्चू पहलवान, बाबा किशनदास, लक्ष्मण फौजदार, जगदीश बघेल, छत्तर सिंह, लेखराज गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

सभा का समापन शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि और समाज के एकजुट होकर आगे बढ़ने के संकल्प के साथ हुआ।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story