ग्राम रथ अभियान: विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास रथ देगा योजनाओं की जानकारी
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के तहत 15 दिवसीय अभियान के दौरान जन शिकायतों का निस्तारण और योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

राजस्थान के विभिन्न जिलों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए रवाना होता ग्राम विकास रथ।
राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान अब अपने प्रभावी चरण में पहुंच चुका है। आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत 06 मई बुधवार को विकास रथ निर्धारित रूट के अनुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा और उन्हें लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ ग्राम पंचायत जयश्री, बेला, झांतली, सिहावली, तेस्की एवं बासडायना में भ्रमण करेगा। इसी क्रम में कामां विधानसभा क्षेत्र के मालीकी, कैथवाडा, पीपलखेडा, पथराली एवं गोपालगढ गांवों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में सिकरोरी, पिचूमर, उसरानी, थैरावर एवं साबौरा ग्राम पंचायतों में विकास रथ के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि प्रत्येक ठहराव स्थल पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहां राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा, जिससे योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन सुनिश्चित हो सके।
अभियान के अंतर्गत दिन के अंतिम पड़ाव पर संबंधित ग्राम पंचायत में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कला जत्थों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। यह अभियान न केवल योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और सहभागिता को भी नई दिशा देगा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
