राज्य सरकार की सुशासन की दिशा में बढ़ते कदम “ग्राम रथ अभियान” के अंतर्गत कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने डीग की ग्राम पंचायत मुगसका में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्राम रथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान सम्मान निधि, महिला कल्याण एवं अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। विधायक नौक्षम चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

ग्राम पंचायत मुगसका में आयोजित यह जनसंपर्क अभियान सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story