राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अऊ में पंचवटी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कौशल के सानिध्य तथा विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बृजभूषण शर्मा और भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक ब्रजेन्द्र शर्मा ने विद्यालय परिसर में चिन्हित पंचवटी भूमि पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पौधा एवं भूमि पूजन किया।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और विद्यालय स्टाफ ने हवन कुंड में वातावरण की शुद्धि के लिए आहुतियां दीं। इसके बाद विद्यालय की पांच कन्याओं, महिला शिक्षकों तथा प्रधानाचार्य अरविन्द कौशल ने पौधरोपण किया।

प्रधानाचार्य अरविन्द कौशल ने बताया कि पंचवटी परिसर का विस्तार करते हुए फलदार, फूलदार तथा औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर को और अधिक विकसित किया जा सके।

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बृजभूषण शर्मा ने कहा कि प्रकृति संवर्धन और पर्यावरण शुद्धि के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए वृक्षारोपण करना मनुष्य जीवन का परम कर्तव्य है। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में वृक्षारोपण के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story