डीग, 18 जुलाई। डीग जिले के ग्राम बडेसरा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में कल्याणम करोति नेत्र संस्थान, जचौंदा (मथुरा) द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महंत श्री श्री मदनदास महाराज, पूर्व सीडीपीओ मोहनस्वरूप पाराशर, नरेन्द्र अवस्थी सिनसिनी, मदनमोहन शर्मा शीशवाड़ा तथा उनके सामाजिक कार्यकर्ता साथियों के सानिध्य में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया।

शिविर का संचालन कल्याणम करोति नेत्र संस्थान के डीग जिला प्रभारी भानु जोशी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. तनु यादव एवं उनकी टीम ने किया। शिविर के दौरान राजाराम बडेसरा ने नेत्र विशेषज्ञ डॉ. तनु यादव, महंत श्री मदनदास जी महाराज तथा मोहनस्वरूप का फैंटा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही उन्होंने समाज सेवा के इस कार्य के लिए कल्याणम करोति नेत्र संस्थान का आभार व्यक्त किया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण एवं परामर्श का लाभ लिया। इस दौरान कुल 125 मरीजों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 24 मरीजों की मोतियाबिंद की स्क्रीनिंग की गई, जबकि 10 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा आंखों से संबंधित समस्याओं, जैसे पानी आना, खुजली होना आदि के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।

शिविर के अंत में 10 मरीजों को अत्याधुनिक वातानुकूलित सचल वाहन के माध्यम से मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र अस्पताल, गोवर्धन मथुरा रोड, जचोदा (मथुरा) भेजा गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क नेत्र जांच, परामर्श, उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story