डीग। बृज चौरासी कोस की पावन पैदल यात्रा के दौरान एक ऐसी भावनात्मक तस्वीर सामने आई है, जिसने भक्ति और मानवीय संवेदनाओं की नई परिभाषा गढ़ दी है। यात्रा के दौरान एक बहू द्वारा अपनी 90 वर्षीय सास को सिर पर बैठाकर पैदल यात्रा पूरी करने का दृश्य देख हर कोई भावविभोर हो उठा। सास-बहू की यह जोड़ी जब डीग पहुंची, तो स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभूतपूर्व और जोरदार स्वागत किया। इस अनोखे और प्रेरक दृश्य ने पूरे शहर में चर्चा का विषय बना लिया है।


इस यात्रा के पड़ाव पर, भाजपा युवा नेता गौरव सोनी और राजरानी दामोदर सोनी सेवा समिति द्वारा बहज रोड स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर पर इस समर्पित बहू और उनकी टीम का भव्य सम्मान किया गया। समिति की ओर से उन्हें माला, शॉल, साफा, तस्वीर और नकद राशि की माला भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उन्हें एनजीओ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर गौरव सोनी ने काजल चौधरी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सास-बहू के बीच का यह अटूट प्रेम और समर्पण समाज में एक नई मिसाल कायम करेगा। जलपान के पश्चात यह टीम अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई।

इस गौरवमयी पल के साक्षी बनने वालों में सन्नी सोनी, जयप्रकाश सोनी, रिंकल सोनी, डॉ. राकेश सोनी, रेखा सोनी, हनी सोनी, मीनाक्षी सोनी, गुड़िया सोनी, प्रीति सोनी, सुमन सोनी, रोहित सोनी, अनीता सोनी, रागिनी सोनी, नूतन, विजय डांगिया, मोंटी, सचिन सहित बाजार के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सास-बहू की यह निस्वार्थ सेवा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि इसने पारिवारिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के प्रति एक नई प्रेरणा भी प्रदान की है।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story