डीग जिले में सोमवार को सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह 5 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुक कर लगातार जारी है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है और कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

क्षेत्र में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। सोमवार की सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन को गर्मी और उमस से राहत महसूस हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सूर्य नारायण के दर्शन भी नहीं हुए।

हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई और वाहन चालकों को भी आवाजाही के दौरान कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली।

लगातार बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। किसान खरीफ की फसल की बुआई की तैयारियों में जुट गए हैं और खाद-बीज की खरीदारी भी शुरू कर दी है। बारिश के चलते कृषि गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद के बीच क्षेत्र में पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story