डीग: गिरसै गांव में विकास रथ अभियान के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रचार
विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह के मार्गदर्शन में 13 विभागों के सहयोग से ग्रामीणों और किसानों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

डीग के गिरसै गांव में विकास रथ अभियान के दौरान मौजूद भाजपा नेता राकेश गिरसै, विधायक प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी।
डीग जिले के ग्राम गिरसै में राजस्थान सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश की लोक कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीग कुम्हेर के विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह और भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै के मार्गदर्शन में “विकास रथ अभियान” के तहत ग्राम गिरसै, खोहरी और डीग भाजपा ग्रामीण मंडल क्षेत्र में रथ पहुंचा, जहां योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
इस कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रसार किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इस ग्राम रथ अभियान का संचालन 13 विभागों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से किसानों और पशुपालकों पर फोकस रखा गया है। अभियान के दौरान किसान सम्मान निधि, मंगला पशु बीमा योजना, गोपालन क्रैडिट कार्ड योजना सहित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, रथ अभियान के संयोजक गोपाल शर्मा, मंडल महामंत्री जगदीश सहारई, हरख्याल सिंह, ज्योतिराम, तेज सिंह, जगबीर सिंह, रमेश भैया, गोपाल सिंह, किशोर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रथ संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही पंचायती राज विभाग के सहायक विकास अधिकारी हरिशंकर, बीईओ हरवीर सिंह चाहर, ग्राम विकास अधिकारी संजीव मौर्य, केशव देव, बाबू, सीएचओ बृज किशोर, पटवारी खुशबु शर्मा, प्रेम सिंह, कृषि सहायक महेश कुमार, नवीन कुमार, एएनएम सुखदा आर्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माया जैन, प्रधानाचार्य ललित पाल, सीबीईओ बाबूलाल जी शर्मा, सिंचाई विभाग के एईएन श्यामलाल चाकर और बागवानी विभाग से सहायक विजय देव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवीन ग्राम पंचायत गिरसै में रथ पहुंचने पर ग्रामीण बुजुर्गों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
