डीग: बहज में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
ग्राम बहज में आयोजित सम्मेलन के दौरान हवन पूजन, संत संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।

डीग के ग्राम बहज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान कलश यात्रा में सम्मिलित मातृशक्ति और झांकियां, जहां संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक एकता का आह्वान किया गया।
डीग, 23 फरवरी: ग्राम बहज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे विराट हवन पंडित कृष्णगोपाल शर्मा एवम् गोविंद प्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ सभी ग्रामवासियों ने हवन में आहुतियां दी जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो गया।
भव्य कलश यात्रा और झांकियां
इसके उपरांत मंत्रो के साथ कलश पूजन कर 1100 कलशों के तथा राधा कृष्ण और राम दरबार की बंब पार्टी कीर्तन मंडल की झांकी के साथ महिलाओं द्धारा भव्य कलश यात्रा पूरे बहज ग्राम की के सभी मार्गो से निकली गई।
सम्मेलन का शुभारंभ एवं मुख्य संबोधन
इसके उपरांत स्वस्ति वाचन कर महंत शिवराम दास जी महाराज एवम् ब्रज संत भूरा बाबा जरखोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता लक्ष्मीकांत उपमन द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता ने निम्नलिखित विषयों पर आह्वान किया:
- "हिंदूओ को संगठित रहकर राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी भागीदारी निभाने के साथ समाज मैं ज्वलंत मुद्दे पर प्रकाश डाला।"
- "सामाजिक समरसता समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।"
- "प्रकृति और शिक्षा को आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।"
- "साथ ही कुटुंब प्रबोधन परिवार के मूल्य नागरिक शिष्टाचार एवं संस्कार को जीवित रखने का आवाहन किया।"
- "देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी और अनुशासन को रेखांकित किया।"
सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
इसके ग्राम मे वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही समाज परिवर्तन के कार्य करने वाले लोगो को आयोजन समिति एवम् मुख्य अथिति द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत यश भारती द्वारा सम्मानित अंतरराष्ट्रीय चारुकुला पार्टी पंडित मुरारी लाल शर्मा द्वारा ब्रज होली, मयूर नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य, लठमार होली साथ ही बहुत मन मोहक प्रतुति कर सभी ग्राम वासियों को भाव विभोर दिया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभाव और मातृशक्ति उपस्थित रही:
- खंड कार्यवाह पुरुषोत्तम साहू, पूर्व सरपंच शीशराम, मुकेश शर्मा, लोकेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह।
- मोनू फौजदार, प्रेम सिंह (मंटो भैया), रमेश फौजदार, परमानंद, योगेश, सोनू, अर्पित श्यामढाक।
- वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत शर्मा, ताराचंद सिनसिनवार, सुरेश, हरिओम।
- हजारों की संख्या में बहज, बरौली चौथ, श्यामढाक, नगला दादू, नगला खुटेला, मालीपुरा की मातृशक्ति एवम् सज्जन शक्ति मौजूद रही।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
