डीग के बहताना गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से टेंट लगा रहे युवक की मौत
डीग जिले के बहताना गांव में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय 45 वर्षीय संजय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

डीग, 22 जुलाई। डीग जिले के गांव बहताना में बुधवार को शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे डीग चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डीग के गांव बहताना में एक व्यक्ति को करंट लग गया था। उसके परिजन उसे डीग चिकित्सालय लेकर आए, जहां उसका उपचार किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
सदर थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक संजय पुत्र फगनी जाति जाटव टेंट लगा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में हुई इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
